Snapdragon 8s Gen 4: नाम बदला, पर गेम वही है, जानिये Qualcomm का नया दांव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm अपने फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट का हर साल एक सस्ता वैरिएंट ‘s’ मॉनिकर के साथ लॉन्च करता है, जिनके साथ हमें मिड – रेंज सेगमेंट में काफी अच्छी परफॉरमेंस मिल पाती है, जैसे Snapdragon 8s Gen 3। इस बार भी कंपनी Snapdragon 8 Elite का एक हल्का वैरिएंट ला सकती है, लेकिन इसका नाम क्या होगा ? दरअसल, इस बार तो कंपनी ने फ्लैगशिप चिपसेट का ही नाम बदल कर इसे 8 Elite कर दिया है, लेकिन रिपोर्ट बताती हैं कि ये नया वैरिएंट Snapdragon 8s Gen 4 के नाम के साथ आ सकता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नाम में बदलाव क्यों ? तो इसकी असली वजह इसके स्पेसिफिकेशनों में छुपी है। साथ ही, इसका लॉन्च टाइमलाइन, फीचर और इसके साथ आने ववाले स्मार्टफोनों के नाम भी सामने आये हैं।

Snapdragon 8s Gen 4 में मिल सकते हैं ये फीचर

दरअसल, इस चिप के फीचरों को लेकर प्रचलित टिप्स्टर Digital Chat Station ने एक पोस्ट जारी किया था, जिसके अनुसार, इस चिप का कोडनेम SM8735 हो सकता है। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव ये है कि इसमें Qualcomm Oryon कोर नहीं होंगे, बल्कि ARM के Cortex X4 और Cortex A720 कोर इस्तेमाल किये जायेंगे। इन कोरों की जानकारी भी उन्होंने दी है। Snapdragon 8s Gen 4 एक ओक्टा कोर चिपसेट होगा, जिसमें एक Cortex X4 प्राइम कोर 3.21GHz पर क्लॉक्ड होगा, तीन Cortex A720 परफॉर्मेंस कोर की क्लॉक स्पीड 3.01GHz, दो अन्य परफॉरमेंस Cortex A720 कोर 2.80GHz की क्लॉक स्पीड के साथ और दो Cortex A720 एफिशिएंसी कोर की स्पीड 2.02GHz तक है।

Snapdragon 8s Gen 4

अगर आप गौर करें तो, ये सेटअप Snapdragon 8s Gen 3 से थोड़ा अलग होगा, जिसमें हमें 1x Cortex X4 @ 3.00 GHz, 4x Cortex A720 @ 2.8 GHz, और 3x Cortex A520 @ 2.0 GHz कोर थे।

हालांकि ये नया चिप भी 8s Gen 3 की तरह TSMC के 4nm प्रोसेस पर तैयार किया जायेगा। साथ ही इसमें Adreno 825 GPU, 8MP L3 कैश होने की खबरें हैं।

इस नए चिप का AnTuTu स्कोर भी सामने आया है, जो कि 20 लाख से ऊपर होगा। अगर आपको याद हो तो, Snapdragon 8s Gen 3 का AnTuTu स्कोर 14,92,692 पॉइंट्स है और उसकी तुलना में ये काफी बेहतर है। इसकी तुलना आप Snapdragon 8 Gen 3 फ्लैगशिप चिप से कर सकते हैं, जिसका AnTuTu स्कोर 21,86,467 पॉइंट्स है।

Snapdragon 8s Gen 4 कब होगा लॉन्च

टिप्स्टर DCS की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, ये चिप अप्रैल की शुरुआत में ही लॉन्च हो सकती है, हालांकि इसकी कोई निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आयी है। इसके लॉन्च के ठीक बाद से अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते से इसके साथ आने वाले फोन भी बाज़ार में नज़र आ सकते हैं।

8s Gen 4 के साथ आने वाले फोन

8s Gen 4 भी एक मिड-रेंज चिपसेट होगा, जिसके साथ सबसे पहले हमें ये कुछ फोन देखने को मिल सकते हैं –

  • Redmi Turbo4 Pro
  • iQOO Z10 Turbo Pro
  • Xiaomi Civi5 Pro
  • OPPO K13 Pro

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

Imageसस्ते OnePlus, Oppo, Realme प्रोडक्ट के नाम पर बड़ा खेल – दिल्ली में नकली सामान की फैक्ट्री का पर्दाफाश

नया फोन या ईयरबड्स खरीदते समय हम अक्सर कीमत और ऑफर देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन दिल्ली में हुई एक बड़ी कार्रवाई ने फिर याद दिला दिया है कि बाज़ार में हर “ब्रांडेड” दिखने वाली चीज़ असली नहीं होती। अगर कोई OnePlus, OPPO या Realme का सामान बहुत सस्ते में दे रहा है, तो …

ImageSnapdragon 8s Gen 4 से लैस होगा Nothing Phone 3, जानें लॉन्च से पहले क्यों बना चर्चा का केंद्र

Nothing जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) लॉन्च करने जा रहा है, और इस बार कंपनी बड़े दांव पर खेल रही है। Carl Pei ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing Phone 3 में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने और भी काफी कुछ कहा है। साथ …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

Discuss

Be the first to leave a comment.