Zerodha के मालिक का वीडियो वायरल, इमरजेंसी कॉल के लिए किसी को फोन देने पर बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या हो जब आप कहीं जा रहे हो, और रस्ते में कोई महिला, पुरुष, या बच्चा एक इमरजेंसी में कॉल करने के लिए आपसे फोन मांगे, और घर आने पर आप देखें कि आपके बैंक अकाउंट से पैसे खाली हो गए हैं। भारत में ऐसी कई घटनाएं हो गई है, इसी के चलते Zerodha के मालिक का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बारे में आगे जानते हैं।

ये पढ़ें: ISRO Spadex Docking मिशन सफल हुआ, भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन

Zerodha के मालिक का वीडियो वायरल

दरअसल, देश में कई जगह ऐसी घटनाएं हुई है, जिनमें कुछ लोग फोन बंद होने का बहाना कर लोगों से उनका फोन मांगते हैं, और जब लोगों का ध्यान उन पर नहीं होता, तो ठग फोन को ऐप्स के माध्यम से हैक कर लेते हैं, जिससे उन्हें लोगों के फोन पर आ रहे OTP का एक्सेस मिल जाता है, और वो उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।

इसी स्कैम से लोगों को जागरूक करने के लिए हाल ही में Zerodha के मालिक Nithin Kamath ने अपने आधिकारिक X(ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कुछ ही समय में उनका ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को Zerodha की टीम द्वारा ही बनाया गया है। कई लोगों ने इस मैसेज के लिए उनकी सराहना भी की।

अभी तक इस वीडियो पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, और कई यूजर्स अलग अलग तरीके की कमेंट्स कर रहे हैं, जिनमें से एक यूजर ने लिखा कि “आपको कुछ भी असामान्य होता हुआ नहीं दिखेगा। छेड़छाड़ के कोई स्पष्ट संकेत नहीं, जो इसे इतना ख़तरनाक बनाता है… आपको तब तक एहसास नहीं होगा कि क्या हो रहा है जब तक बहुत देर न हो जाए।”

वहीं दूसरे यूजर ने धन्यवाद देते हुए लिखा कि “इस ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद… लेकिन यह दुखद है। पहले से ही समाज में विश्वास की कमी है… इससे चीजें और भी बदतर हो जाती हैं”

एक यूजर ने तो उनसे विनती की, कि इस वीडियो का प्रभाव बढ़ाने के लिए और लोग इसे अच्छे से समझ पाएं और ऐसी चीजों से जागरूक हो पाएं, इसे और भी अन्य भाषा में पेश किया जाना चाहिए।

ध्यान रखने वाली बात

हालांकि किसी पर भी भरोसा करना इतना आसान नहीं होता पर सच में किसी को जरूरत पड़ने पर उसकी मदद करना भी गलत नहीं है, इसलिए जब भी आप ऐसी किसी परिस्थिति में फंसे तो ध्यान रखें, कि सामने वाले व्यक्ति को फोन न देकर अपने हाथ में रखें, और लाउड स्पीकर पर उसकी बात करवाएं।

यदि प्राइवेसी की समस्या हो, तो खुद ही सामने वाले व्यक्ति को उसके द्वारा बताए गए नंबर पर कॉल लगा कर दें, और उसे अपने सामने ही खड़े रहने के लिए आग्रह करें, और अपना ध्यान उसी पर रखें, कि कॉल कट होने के बाद या बीच में वो फोन पर कुछ कर तो नहीं रहा है। इस तरह आप ऐसे स्कैम से बच सकते हैं।

ये पढ़ें: नए सिम कार्ड पर आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य, जानें सरकार का ये फैसला आपके लिए क्यों आवश्यक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageसस्ते OnePlus, Oppo, Realme प्रोडक्ट के नाम पर बड़ा खेल – दिल्ली में नकली सामान की फैक्ट्री का पर्दाफाश

नया फोन या ईयरबड्स खरीदते समय हम अक्सर कीमत और ऑफर देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन दिल्ली में हुई एक बड़ी कार्रवाई ने फिर याद दिला दिया है कि बाज़ार में हर “ब्रांडेड” दिखने वाली चीज़ असली नहीं होती। अगर कोई OnePlus, OPPO या Realme का सामान बहुत सस्ते में दे रहा है, तो …

ImageOPPO F33 Pro रिव्यू: क्या इस फोन का सेल्फी कैमरा लोगों को कर सकता है दीवाना?

OPPO F-सीरीज़ आमतौर पर उन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जिनके लिए बेंचमार्क नंबरों से ज़्यादा डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी लाइफ और रोज़मर्रा का पॉलिश्ड अनुभव मायने रखता है। OPPO F33 Pro भी उसी फॉर्मूले पर चलता है। पहली नज़र में यह कई ज़रूरी बॉक्स टिक करता है। फोन प्रीमियम दिखता है, स्लिम …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

ImageOPPO के अगले फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी का संकेत, नई लीक से खुलासा

OPPO आने वाले समय में अपनी बैटरी स्ट्रैटेजी को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में दिख रहा है। चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, OPPO (जिसे उन्होंने “欧加” कहा है, यानी इसमें OnePlus भी शामिल हो सकता है) ने एक नए ड्यूल-सेल बैटरी सिस्टम के लिए ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.