Snapdragon 8s Gen 4 लॉन्च, मिलेगी 49 प्रतिशत तक बेहतर परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm ने कुछ महीने पहले ही अपना टॉप लेवल लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट लॉन्च किया था, और अब कंपनी ने कम कीमत पर प्रीमियम परफॉरमेंस देने के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट को लॉन्च कर दिया है। हालांकि इसमें पुराना Kryo CPU आर्किटेक्चर ही देखने को मिलने वाला है, लेकिन इसे कई सुधारों के साथ पेश किया गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo V50e लॉन्च की तारीख रिवील, 10 अप्रैल को लेगा इन धांसू फीचर्स के साथ एंट्री

Snapdragon 8s Gen 4 में मिलेगी 49 प्रतिशत तक बेहतर परफॉरमेंस

रिपोर्ट्स के अनुसार ये पुराने Kryo CPU आर्किटेक्चर के साथ 4nm लिथोग्राफी (TSMC का N4P नोड) पर ही काम करेगा, लेकिन पिछले वर्जन के मुकाबले ग्राफिक्स में आपको परफॉरमेंस में 49 प्रतिशत तक का सुधार देखने को मिलेगा।

हालांकि GPU की जानकारी सामने नहीं आयी है। ये ‘1+ 3 + 2 + 2’ फॉर्मेशन वाले CPU क्लस्टर पर काम करेगा, जिसमें टॉप कोर में 3.20GHz क्लॉक स्पीड मिलेगी, और बाकी परफॉरमेंस कोर में 3.00GHz की क्लॉक स्पीड मिलने वाली है CPU के मामले में ये 31 प्रतिशत तक तेज परफॉर्म करेगा। इसके अतिरिक्त, पॉवर कंसप्शन में भी 39 प्रतिशत तक का सुधार देखने को मिलेगा।

नहीं मिलेगा mmWave 5G, इन चीजों को करेगा सपोर्ट

इस चिपसेट में आपको 5जी मॉडेम सपोर्ट तो मिलेगा, लेकिन ये mmWave बैंड्स को सपोर्ट नहीं करता है। हालांकि, इसके अतिरिक्त अन्य टॉप टियर फीचर्स मिलेंगे, जैसे ये sub-6GHz बेसबैंड चिप को सपोर्ट करता है, जिसमें 4.2Gbps तक की डाउनलिंक स्पीड मिलती है। ये Bluetooth 6.0, UFS 4.0, LPDDR5X RAM (4,800MHz), और Wi-Fi 7 को सपोर्ट करता है।

चिपसेट में नए NPU का उपयोग किया गया है, जिससे इसमें 44 प्रतिशत तक बेहतर परफॉरमेंस के साथ AI क्षमताएं भी हैं। ये ISP 320MP तक के सिंगल कैमरा सेंसर को सपोर्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, इसमें 60FPS पर 8K HDR वीडियो प्लेबैक और 60FPS पर 4K HDR वीडियो कैप्चर किया जा सकता है।

कुछ चीनी कंपनियां अपने हाई एंड फोन्स में इस चिपसेट को शामिल कर सकती है। इसके अतिरिक्त, इससे संबंधित अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आयी है, लेकिन जल्द ही इसकी और जानकारी आपके साथ साझा की जा सकती है।

ये पढ़ें: AC डिस्काउंट ऑफर्स में इस वेबसाइट पर AC पर 50% से भी ज्यादा तक डिस्काउंट उपलब्ध, ऑफर कुछ समय के लिए है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAI ने बढ़ाई स्मार्टफोन खरीदारों की टेंशन, अब सस्ते 5G फोन मिलना हो सकता है मुश्किल

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कीमतें देखकर बार-बार रुक जा रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में भारत में कई फोन चुपचाप महंगे हुए हैं। Samsung, Vivo, Oppo, Realme, Xiaomi, Nothing, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स ने अलग-अलग मॉडलों की कीमतें बढ़ाई हैं। कई फोन्स पर …

ImageSnapdragon 7 Gen 4 लॉन्च, सबसे पहले इन फोन में मिलेगी 27% CPU, 30% GPU, 65% AI की बेहतर परफॉरमेंस

Qualcomm ने मिड रेंज फोन्स के लिए अपना एक नया Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है, जो कम कीमत पर बेहतर परफॉरमेंस देगा। इसे Snapdragon 7 Gen 4 7 Gen 3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है, जिसके मुकाबले काफी हद तक सुधार किया गया है। आगे Snapdragon …

Imageलॉन्च हुआ Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ पहला फ़ोन; अब कम दाम में मिलेगी बेहतर परफॉरमेंस

अभी पिछले ही हफ्ते Qualcomm ने बजट स्मार्टफोनों के लिए Gen 4 सीरीज़ में एक नया चिपसेट लॉन्च किया और ये भी बताया गया कि इसके साथ सबसे पहला स्मार्टफोन Redmi द्वारा लॉन्च किया जायेगा। अभी इस ख़बर को एक सप्ताह भी नहीं हुआ और Redmi ने चीन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के …

ImageSnapdragon 8s Gen 4 से लैस होगा Nothing Phone 3, जानें लॉन्च से पहले क्यों बना चर्चा का केंद्र

Nothing जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) लॉन्च करने जा रहा है, और इस बार कंपनी बड़े दांव पर खेल रही है। Carl Pei ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing Phone 3 में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने और भी काफी कुछ कहा है। साथ …

ImageSnapdragon 8s Gen 4: नाम बदला, पर गेम वही है, जानिये Qualcomm का नया दांव

Qualcomm अपने फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट का हर साल एक सस्ता वैरिएंट ‘s’ मॉनिकर के साथ लॉन्च करता है, जिनके साथ हमें मिड – रेंज सेगमेंट में काफी अच्छी परफॉरमेंस मिल पाती है, जैसे Snapdragon 8s Gen 3। इस बार भी कंपनी Snapdragon 8 Elite का एक हल्का वैरिएंट ला सकती है, लेकिन इसका नाम क्या …

Discuss

Be the first to leave a comment.