आ रहा है नया UPI फीचर, अब भुगतान के लिए नहीं होगी पिन की जरूरत, ऐसे करेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई लोगों को अक्सर अपना पासवर्ड और पिन भूलने की बीमारी होती है, ऐसे में UPI का उपयोग करते समय पिन भूल जाएं, तो ऑनलाइन पेमेंट करने में काफी समय हो सकती है। NPCI जल्द ही इसका रामबाण इलाज निकालने वाली है, और हाल ही में इससे संबंधित जानकारी भी सामने आयी है, कि सभी UPI ऐप्स में नया UPI फीचर शामिल किया जा सकता है, जिसके माध्यम से यूजर्स बिना पिन के भुगतान कर पाएंगे। आगे इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: इस बार कुछ मजेदार शो हो रहे रिलीज, हंसा हंसा के कर देंगे लोटपोट

नया UPI फीचर क्या है?

नया UPI फीचर

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) जल्द ही एक नया UPI फीचर पेश करने वाली है, जिसमें आपको अब UPI के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने के लिए पिन डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बल्कि, आप फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग करके ही आसानी से पेमेंट कर पाएंगे।

इस फीचर को यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रख कर तैयार किया जा रहा है, क्योंकि अक्सर लोग पिन भूल जाते हैं , जिससे उन्हें समस्या होने लगती है। इतना ही नहीं, पिन चोरी होने का भी डर होता है, और फोन का एक्सेस लेकर हैकर्स पिन के माध्यम से पैसा चुरा भी सकते हैं, लेकिन इस नए फीचर के बाद बिना फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के हैकर्स फोन का एक्सेस लेने पर भी पैसा नहीं चुरा पाएंगे।

कैसे करेगा काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फीचर उपयोग करने में काफी आसान होगा, और जब भी आप किसी भी UPI ऐप की सहायता से भुगतान करने की कोशिश करेंगे, तो आपको बस अमाउंट डालना होगा, और उसके बाद पिन की जगह डिवाइस में फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग करना होगा, सही बायोमेट्रिक जानकारी होने पर वो भुगतान सफल हो जाएगा।

उपलब्धता

फिलहाल NPCI द्वारा आधिकारिक तौर पर इसके रोलआउट की तारीख से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये टेस्टिंग फेज में है, और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

ये पढ़ें: SBI वाले जान लें ये तरीका, बिना कार्ड के इस ऐप से ATM से निकाल पाएंगे पैसा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

ImageWhatsapp का अनोखा फीचर, बिना अकाउंट और ऐप के होगी चैटिंग, ऐसे करेगा काम

Whatsapp अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर्स शामिल कर रहा है, और मैसेजिंग की सुविधा को यूजर्स के लिए और बेहतर बना रहा है। इसी के चलते ऐप में कई शानदार फीचर्स को शामिल की गया है, लेकिन अब जो फीचर आने वाला है, उसमें आपको Wahtsapp अकाउंट की ही जरूरत …

ImageAndroid 17 में दिखा नया फीचर, Pixel फोन अब पहले जैसे नहीं रहेंगे

Google ने Android 17 Beta 4 जारी किया है, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ एक छोटे अपडेट की नहीं लगती। ऊपर से सब कुछ सामान्य दिखता है, लेकिन अंदर कुछ ऐसा सामने आया है जिसने टेक दुनिया में हलचल बढ़ा दी है। ऐसा लग रहा है कि Google आने वाले Pixel फोन के साथ कुछ …

Imageपासपोर्ट वेरिफिकेशन आसान – DigiLocker में नया PVR फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

DigiLocker अब सिर्फ Aadhaar या PAN रखने का ऐप नहीं रहा। सरकार ने इसमें एक नया और बेहद काम का फीचर जोड़ दिया है। ये फीचर है – Passport Verification Record (PVR) तक सीधा एक्सेस। यानि अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन जैसी ज़रूरी डॉक्यूमेंटेशन के लिए न फाइलें ढूंढने की टेंशन और न ऑथेंटिकेशन की झंझट। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.