सिर्फ 30 करोड़ में बनी ये फिल्म कैसे बनी साउथ की सेंसेशन? अब OTT पर देखने को मिलेगा असली कमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साउथ की बड़ी फिल्मों, जो करोड़ों के बजट वाली ब्लॉकबस्टर्स थीं और चर्चा में बनी हुई थीं, उसी वक्त एक छोटी सी फिल्म चुपचाप आई और पूरे इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ‘Lokah Chapter 1: Chandra’, वो मलयालम फिल्म जिसने महज़ ₹30 करोड़ के बजट में बनकर ₹300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Lokah Chapter 1: Chandra अपनी OTT release का नया अध्याय शुरू करने जा रही है।

थिएटर में शानदार रिस्पॉन्स पाने वाली ये मलयालम फिल्म अब घर बैठे दर्शकों तक पहुंचने को तैयार है।

ये पढ़ें: Mirzapur: The Film – इस बार बड़े पर्दे, और भी बड़ा खून-खराबा, 2026 में धमाकेदार वापसी

पहली मलयालम महिला सुपरहीरो बनी ‘चंद्रा’

इस फिल्म की जान है, इसकी कहानी और कल्याणी प्रियदर्शन का दमदार किरदार चंद्रा। वो एक ऐसी लड़की है जो इंसानों के अंगों की तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ खड़ी होती है। न कोई सुपरपावर, न कोई कैप, बस हिम्मत और इरादा। यही वजह है कि दर्शक इसे Indian cinema’s first female superhero movie कह रहे हैं।

फिल्म को डायरेक्टर डॉमिनिक अरुण ने निर्देशित किया है, और इसे दुलकर सलमान ने अपने बैनर Wayfarer Films के तहत प्रोड्यूस किया है । Jakes Bejoy का म्यूज़िक और फिल्म के फैंटसी वर्ल्ड विज़ुअल्स ने सिनेमाघरों में सीटियाँ बजवा दीं। IMDb पर इसे 8.1 रेटिंग मिल चुकी है।

अब बारी OTT की

अब यह फिल्म अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है। इसका OTT release on JioHotstar जल्द होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Lokah Chapter 1: Chandra 20 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ हो सकती है। इसे मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में भी स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे इसे पूरे भारत के दर्शक अपनी अपनी भाषाओँ में देख सकें।

इस फिल्म की सफलता ने इसके सीक्वल के लिए भी रास्ता खोल दिया है, यानि Lokah Chapter 2: When Legends Chill, जिसमें Tovino Thomas और Dulquer Salmaan साथ दिखेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

ImageBorder 2 अब OTT पर – 464 करोड़ कमाने वाली फिल्म घर बैठे देखें, जानें कब और कहां

देशभक्ति और बड़े कैनवास वाली फिल्मों का इंतज़ार करने वालों के लिए अब एक बड़ी खबर है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Border 2 OTT release के लिए तैयार है, और इसे आप अब घर बैठे देख सकते हैं। 1997 की आइकॉनिक फिल्म Border की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह फिल्म 1971 …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.