Jio, Airtel, VI की शिकायत करना हुआ आसान, TRAI ने लॉन्च किया नया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप कोई भी टेलीकॉम कंपनी की सिम का उपयोग करते हो, वो चाहें Airtel हो, Jio हो, या अन्य कोई टेलीकॉम कंपनी हो, सभी में नेटवर्क, इंटरनेट स्पीड, कॉल ड्रॉप जैसी समस्या देखने को मिलती होगी, लेकिन ये समझ नहीं आता होगा, कि कंपनी से कहां कंटेंट करें, कि इन परेशानियों का समाधान हो जाए। हालांकि, अब आपको राहत मिलेगी, क्योंकि TRAI सेंट्रलाइज्ड पोर्टल लॉन्च हो गया है, जिसमें आपको अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा, आगे TRAI के नए पोर्टल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: BGMI redeem codes: अब कंपनी खुद दे रही सबको फ्री में आउटफिट और गन स्किन, ऐसे करें उपयोग

TRAI सेंट्रलाइज्ड पोर्टल लॉन्च

सभी टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स को होने वाली अलग अलग प्रकार की समस्या का निवारण करने के लिए TRAI के नए पोर्टल की शुरुआत हो गई है। इस पोर्टल पर सभी टेलीकॉम कंपनियों के शिकायत केंद्र की जानकारी उपलब्ध है।

यूजर्स को अब कोई भी समस्या हो, इसी पोर्टल पर आकर अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को चुनना है, और फिर आसानी से यूजर्स अपनी परेशानी की शिकायत कर पाएगा। इसका उद्देश्य यूजर्स को होने वाली परेशानी को खत्म करना है, क्योंकि शिकायत करने के लिए कस्टमर केयर से कॉन्टैक्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है।

फ्रॉड से भी मिलेगी राहत

इसका फायदा लोगों को होने वाली परेशानी को दूर करना तो होगा ही, इसके साथ ही ऑनलाइन होने वाले फर्जीवाड़े भी कम हो जाएंगे। Google पर स्कैमर्स अलग अलग कंपनी के कस्टमर सपोर्ट के नाम से अपने नंबर डाल देते हैं, और प्रक्रिया के नाम पर लोगों के बैंक से पैसे निकाल लेते हैं।

TRAI सेंट्रलाइज्ड पोर्टल के बाद इस तरह के फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी। लोगों को अलग अलग वेबसाइट पर जाकर कस्टमर केयर के नंबर ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी टेलीकॉम कंपनी के नंबर आपको TRAI के आधिकारिक पोर्टल पर मिल जायेंगे।

शिकायत के लिए TRAI सेंट्रलाइज्ड पोर्टल का उपयोग कैसे करें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक लिंक “https://tccms.trai.gov.in/Queries.aspx?cid=1” पर जाना होगा।
  • इसके बाद अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को चुनें, और फिर जिला, राज्य का चयन करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के उस ऑपरेटर के शिकायत केंद्र की जानकारी आ जाएगी।

ये पढ़ें: Instagram अकाउंट सस्पेंड हो गया, तो तुरंत करें ये काम, कुछ ही देर में फिर से होगा एक्टिवेट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInfinix Note 60 Pro रिव्यू: पहली नज़र में दिल जीतता है, लेकिन क्या 30,999 में पैसा वसूल है?

Infinix Note 60 Pro का फोकस डिज़ाइन, बैटरी लाइफ, चार्जिंग, डिस्प्ले क्वालिटी और Active Matrix display जैसे अलग फीचर्स पर है। यह Infinix के लिए भी अहम है, क्योंकि यह उसके शुरुआती मेनस्ट्रीम Snapdragon फोनों में से एक है। ₹30,999 की शुरुआती कीमत पर इसमें एल्युमीनियम फ्रेम, स्लिम प्रोफाइल और कुछ ऐसे हार्डवेयर फीचर्स मिलते …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageAadhaar App हुआ लॉन्च: अब आधार कार्ड डाउनलोड और सुरक्षा ऐसे होगी आसान

UIDAI ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से अब आधार कार्ड डाउनलोड, biometric lock करना और QR code से authentication करना पहले की तुलना में बेहद सरल हो गया है। ये भी पढ़ें: क्या आपका फोन कवर ही फोन खराब …

ImageInstagram ने लॉन्च किया Watch History फीचर: अब पुरानी Reels भी मिलेंगी झटपट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

कभी ऐसा हुआ है कि आपने कोई Reel देखी, जानकारी भी काम की थी, लेकिन Save करना भूल गए? फिर दोबारा याद आया तो Instagram की गहराइयों में वो Reel गुम हो गई। अब इस झंझट का इलाज खुद Instagram ने निकाल लिया है। ये सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक नया Instagram Watch History feature फीचर …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.